{"_id":"64fb6d819d4a4f37080056f4","slug":"teenage-girl-dies-due-to-lightning-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2544-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत
Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर/ बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश ने फसलों को फायदा पहुंचाया है। इससे किसान खुश हैं। बृहस्पतिवार की शाम कादीपुर के खालिसपुर मुबारकपुर में बारिश के बीच बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई। उधर, जरईकलां में एक गाय की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
कादीपुर कोतवाली के खालिसपुर मुबारकपुर गांव निवासी राजेश यादव की पुत्री एकता (16) बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी समय अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से वह झुलस गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं हलियापुर क्षेत्र के जरईकला गांव में महेंद्र सिंह की गाय बृहस्पतिवार शाम महुआ के पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। बारिश के बीच अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से गाय झुलस गई। इससे उसकी मौत हो गई।