फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Team 101 emerged as the winner of the moot court competition

Sultanpur News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में टीम 101 बनी विजेता

Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Team 101 emerged as the winner of the moot court competition
 कमला नेहरू विधि संस्थान में चलती मूट कोर्ट प्रतियोगिता। स्रोत- संस्थान  
सुल्तानपुर। कमला नेहरू विधि संस्थान में आयोजित दो दिवसीय बाबू केएन सिंह मेमोरियल इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रविवार को टीम कोड 101 ने विजेता का खिताब हासिल किया। टीम में दिव्यांश दुबे, अविनाश पांडेय और अविनीत दुबे शामिल रहे। आयुषी सिंह, कृतिका सिंह और सानिया खान की टीम रनर-अप रही।
विज्ञापन

दो और तीन अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के उप-प्राचार्य शक्ति सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने किया। उन्होंने बाबू केएन सिंह, महात्मा गांधी और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुक्ता त्यागी ने मूट कोर्ट की उपयोगिता और अधिवक्ता के आचरण पर विचार रखे। पहले दिन 20 टीमों ने 10 न्यायालयों के समक्ष अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। इनमें से आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पांच जजों की पीठ ने बहुमत के आधार पर रविवार टीम कोड 101 को विजेता घोषित किया। टीम कोड 117 को बेस्ट मेमोरियल, श्रेयांशी यादव को बेस्ट रिसर्चर और महक सिंह व श्रुति तिवारी को बेस्ट स्पीकर चुना गया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed