फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers will pay on two verification

समायोजित शिक्षकों को दो सत्यापन पर मिलेगा वेतन

Sat, 26 Dec 2015 10:55 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
शासन से शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित हुए सहायक अध्यापकों का वेतन रिलीज करने के आदेश के बाद जिले में भी समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र सक्रिय हो गए हैं। तीन दिन की अवकाश के बाद शनिवार को समायोजित शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सत्यापन पर वेतन रिलीज करने की मांग रखी। इस पर बीएसए ने स्नातक के लिए शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन



शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय एवं आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में समायोजित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए रमेश यादव से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सत्यापन पर द्वितीय बैच के समायोजित शिक्षकों को वेतन देने की मांग रखी।
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने पटल सहायक लालबहादुर को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का सत्यापन एवं स्नातक के लिए शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान करने को निर्देशित किया है। बीएसए से मुलाकात के बाद समायोजित शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी से भी मिलकर अवशिष्ट वेतन एवं एरियर का भुगतान करने के लिए पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed