फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers and employees took out a 'Tiranga Yatra' to demand the restoration of the old pension scheme

Sultanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees took out a 'Tiranga Yatra' to demand the restoration of the old pension scheme
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते ​शिक्षक व कर्मचारी। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन बहाली और सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। अटेवा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में यह यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यात्रा में जिले के विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का महत्वपूर्ण अधिकार है। अशोक सिंह गौरा ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मोहम्मद हसीब, विवेकानंद मिश्रा और सुरेंद्र मौर्य सहित अटेवा के अन्य पदाधिकारियों की इसमें प्रमुख भूमिका रही। शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने इस यात्रा के माध्यम से अपनी एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed