फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teacher recruitment

एक ही इंप्लाई कोड वाले दो शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो-दो इंप्लाई कोड खुले हुए हैं। इसमें से एक शिक्षक का सुल्तानपुर के साथ ही संत कबीरनगर में भी इंप्लाई कोड चल रहा है। दोनों की जांच एसटीएफ लखनऊ की ओर से की जा रही है। शिक्षक भर्तियों में अनियमितता की शिकायत पर मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की ओर से की जा रही है। आरोपों की जांच के लिए संबंधित शिक्षकों के दस्तावेज मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्घ फर्जी अंकपत्रों के सहारे नियुक्ति हासिल करने की जांच गतिमान है। अध्यापक के नाम और एक ही जन्मतिथि पर सुल्तानपुर के अलावा संत कबीरनगर में भी शिक्षक की नियुक्ति है। दोनों जगह मानव संपदा पोर्टल पर अलग-अलग एचएमआरएस (हृयूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) कोड खुले हुए हैं। वहीं अखंडनगर विकास खंड के एक जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक के सुल्तानपुर जनपद में ही दो अलग-अलग एचएमआरएस (हृयूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) कोड खुले हुए हैं। दोनों शिक्षकों के विरुद्घ एसटीएफ के एसएसपी कार्यालय से जांच चल रही है। शिक्षकों के समस्त शैक्षिक दस्तावेज मंगाए गए हैं। साथ ही नियुक्ति पत्र भी मंगाया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि दो शिक्षकों के दस्तावेज एसटीएफ की ओर से मांगे गए थे, जिन्हें भेज दिया गया है। इसमें सभी शैक्षिक अभिलेख, नियुक्ति पत्र आदि प्रपत्र शामिल हैं। तथ्यों को छुपा कर फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वाले किसी भी शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed