फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher clashed with BSA for teacher's award, warned of hunger strike

Sultanpur News: शिक्षक पुरस्कार के लिए बीएसए से भिड़ी शिक्षिका, भूख हड़ताल की चेतावनी

Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teacher clashed with BSA for teacher's award, warned of hunger strike
सुल्तानपुर। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से तीन नामों का चयन हो चुका है। जिला स्तरीय चयन समिति ने तीन नाम राज्य चयन समिति को भेज दिए हैं। लेकिन एक सहायक अध्यापिका ने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए सांसद व जिलाधिकारी से शिकायत की है। साथ ही धरने पर बैठने की चेतावनी बीएसए को दी है।
विज्ञापन

हालांकि, बीएसए ने साफ किया है कि चयन नियमानुसार हुआ है और पूर्व में इस शिक्षिका के निलंबित रहने के कारण उसे लिस्ट से बाहर रखा गया है।
दूबेपुर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, चंद्रनगर में तैनात सहायक अध्यापिका डॉ. पल्लवी तिवारी ने इसकी शिकायत की है। महानिदेशक बेसिक शिक्षा, सांसद व जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि उन्होंने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। लेकिन उन्हें सूचना दिए बिना और बिना साक्षात्कार के चयन कर लिया गया है। उनका कहना है कि जिस सहायक अध्यापक का चयन किया गया है, वह मानक भी नहीं पूरा करते।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को मोबाइल पर मैसेज भेजकर 16 अगस्त को तीन बजे से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस मामले में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि गलत चयन के आरोप गलत है। शासनादेश में अभिलेखों आदि के आधार पर चयन समिति को चयन करना था। इसके लिए कहीं भी साक्षात्कार नहीं कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पहले खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी सूची में पल्लवी तिवारी का भी नाम शामिल किया था। लेकिन वर्ष 2014 में निलंबित रह चुकी हैं। इसलिए खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका नाम न शामिल किए जाने की संस्तुति भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed