फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tampo turned trutle , innocent death

सवारियों से भरा टेम्पो पलटा, मासूम की मौत

Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tampo turned trutle , innocent death
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

भाईं बाजार से सवारी भरकर सुल्तानपुर जा रहा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के भाईं बाजार से बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सवारियों से भरा एक टेम्पो सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। टेम्पो रास्ते में दूबेपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक वर्षीय आहिल पुत्र करीमुद्दीन निवासी लौहर दक्षिण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता करीमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। टेम्पो में फंसे शंतुल निशा (80) पत्नी मुबारक अली, किस्मतुल निशा (30) पत्नी अब्दुल रहीम निवासी लौहर दक्षिण थाना धम्मौर, सचिन (12) पुत्र अलगू दलापुर कोतवाली देहात, स्वामीनाथ (45) पुत्र शिव बरन निवासी भाईं बाजार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर है। उधर, दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed