{"_id":"5d22349b8ebc3e6cdc3ab004","slug":"taken-sample-of-milk-sultanpur-news-lko469438924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध डेरी पर एसडीएम ने मारा छापा, लिया दूध का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध डेरी पर एसडीएम ने मारा छापा, लिया दूध का नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। क्षेत्र में लगातार मिल रही दूध में मिलावट की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए रविवार को दूध के दो डेयरी पर औचक छापा मारा।
छापे के दौरान साथ में मौजूद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध का सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
कादीपुर एसडीएम जयकरन को कई दिनों से क्षेत्र में दूध में मिलावट किए जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार को एसडीएम ने सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार के साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव के साथ अचानक अलीपुर सरावां कस्बे में मदर डेयरी पर छापा मारा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी से दूध का सैंपल लिया। इसके बाद संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ककना में स्थित स्वदेश डेयरी पर छापा मारा। यहां पर भी टीम ने दूध का सैंपल लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला झांसी जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में मानक पर दूध नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। एसडीएम के नेतृत्व में पड़े छापे से हड़कंप मचा है।