{"_id":"66771cb5bfeb8ff8b00a6194","slug":"tablets-reached-2064-schools-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114994-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 2064 स्कूलों में पहुंचे टैबलेट, सिम खरीदने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 2064 स्कूलों में पहुंचे टैबलेट, सिम खरीदने की प्रक्रिया तेज
Sun, 23 Jun 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी का काम 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिले के सभी 2064 स्कूलों के लिए टैबलेट आ चुके हैं और सिम खरीदे जा रहे हैं। बीएसए ने बताया कि जिले में सारा काम व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की है, जिसमें सभी प्रधानाध्यापकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। जिस पर बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी होगी, साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति फेस रिकाग्निशन सिस्टम के जरिए दर्ज होगी। प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स माड्यूल तैयार हो चुका है। शिक्षकों के विरोध के बाद भी 15 जुलाई से हर हाल में डिजिटल रजिस्टर से ही काम करने की तैयारी है। इसके लिए सिम व इंटरनेट के लिए प्रति स्कूल 200 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
छात्र संख्या ज्यादा होने की दशा में दो टैबलेट होने पर यह राशि दोगुनी हो जाएगी। जिले में इसके लिए 1450 प्राथमिक, 343 उच्च प्राथमिक, 271 कंपोजिट और 12 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में टैबलेट आ चुके हैं। हालांकि शिक्षकों के विरोध के चलते ये टैबलेट स्कूलों की आलमारियों में बंद हैं। फिर भी बीएसए ने सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को सिम खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि सभी स्कूलों को टैबलेट मुहैया कराए गए हैं। शासनादेश के अनुसार सिम खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।