{"_id":"675dca9ead75d135f60cf6d7","slug":"swikriti-and-anushree-became-champions-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-123900-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्वीकृति व अनुश्री बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्वीकृति व अनुश्री बनीं चैंपियन
Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले की अनुश्री मिश्रा और स्वीकृति यादव ने अपने वर्ग में चैंपियन बनकर जिले का मान बढ़ाया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बेटियों को सम्मानित किया गया।
करौंदीकला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामनगर पूरेहरदास की स्वीकृति यादव ने 100 मीटर दौड़ और लंबीकूद में गोल्ड पदक प्राप्त किया था। साथ ही 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त कर प्राथमिक बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं।
स्वीकृति को शिक्षक शैलेंद्र कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिक्षिका दीपशिखा ने छात्रा को ग्लोब और स्पाइक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दया शंकर सरोज, विजेंद्र, नंदलाल, सुनीता, शिवकुमार, राजेंद्र, अभिषेक, विजय एवं राकेश यादव उपस्थित रहे। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि छात्रा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी l
विज्ञापन
उधर, कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम की छात्रा अनुश्री मिश्रा ने 200 और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड एवं लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त कर जूनियर बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। अनुश्री को खेल अनुदेशक आदित्य कुमार प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक इसरार अहमद, केके सिंह, नीलम, अनीता रश्मि, सुनीता, अनुभूति पुष्पवल्ली, राजमणि, शिल्पा उपस्थित रहीं। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे l
छात्राओं की इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, के के मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी शिक्षिका श्रद्धा सिंह, व्यायाम शिक्षक कुड़वार धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मुनेंद्र मिश्र सहित खेल प्रशिक्षकों व शिक्षकों ने बधाई दी है।