फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV collides with unidentified vehicle; young man injured

Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराई एसयूवी, युवक घायल

Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
SUV collides with unidentified vehicle; young man injured
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के सिदुरापुर डीह के पास मंगलवार भोर 06:46 बजे आजमगढ़ से लखनऊ जा रही एसयूवी अज्ञात वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एसयूवी पर सवार गोरखपुर के सहजनवा, गीला निवासी धर्मराज (35) घायल हो गए। यूपीडा टीम ने उन्हें कुमारगंज के पिठला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र वर्मा ने बताया कि कार पर तीन लोग सवार थे। अन्य लोग बच गए। धर्मवीर निषाद की हालत गंभीर थी। एसयूवी सवार लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय वह नींद में थे। वह दूसरे वाहन के विषय में जानकारी नहीं दे सके हैं। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed