{"_id":"6241f87b7dac6b62e417603a","slug":"suspend-sultanpur-news-lko6235666114","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित किए गए बल्दीराय क्षेत्र के दो लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित किए गए बल्दीराय क्षेत्र के दो लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के रैंचा गांव के एक व्यक्ति ग्रामीण के घर से सरकारी कागजात पाए गए हैं। ग्रामीण के घर पर सरकारी कागजात मिलने पर एसडीएम ने सोमवार को गांव के मौजूदा व पूर्व लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
हाईकोर्ट के आदेश पर गत सप्ताह रैंचा में ग्राम समाज की भूमि पर बने सात घर ढहाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम समाज की भूमि पर बने अन्य मकान ढहाने के लिए जाते समय तहसील की टीम को सूचना मिली कि रामदेव ने भी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया है। सूचना मिलते ही तहसील की टीम रामदेव के घर पहुंच गई। टीम के पहुंचने पर अपने घर पर रामदेव नहीं मिले। अधिकारियों का दावा है कि तहसील टीम की छानबीन में रामदेव के घर कई सरकारी कागजात मिले। अधिकारियों के मुताबिक त्रिलोकीनाथ मिश्र जिन गांवों में लेखपाल रह चुके हैं उस गांव के कागजात पाए गए हैं।
सरकारी कागजात ग्रामीण के घर पर पाए जाने को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। तहसीलदार घनश्याम भारती की रिपोर्ट पर एसडीएम वंदना पांडेय ने रामदेव के खिलाफ राजस्व निरीक्षक से बल्दीराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं रोक पाने के मामले में रैंचा के लेखपाल घनश्याम यादव व हेमनापुर क्षेत्र के लेखपाल त्रिलोकीनाथ मिश्र को निलंबित कर दिया है।