{"_id":"65c28f8a20fa57a058053aed","slug":"suspected-robbery-of-rs-12-lakh-from-goat-businessman-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-109321-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बकरा व्यवसायी से 12 लाख की संदिग्ध लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बकरा व्यवसायी से 12 लाख की संदिग्ध लूट
Wed, 07 Feb 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर चौराहे पर दिन दहाड़े बकरा व्यवसायी से 12 लाख रुपये की लूट हो गई। व्यवसायी ने यह आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। लेकिन पुलिस घटना को पूरी तरह से संदिग्ध बता रही है।
शहर के नॉर्मल चौराहा निवासी मुनव्वर का दावा है कि वे प्रतापगढ़ से दर्जनों बकरे बेचकर लौटे थे। उनके बेटे के अनुसार पयागीपुर चौराहा पर उनके पिता उतरे। तभी ओवरब्रिज के नीचे कार सवार लोगों ने उन्हें रोककर बस अड्डा सुल्तानपुर का पता पूछा। जैसे ही मुनव्वर रास्ता बताने लगे तभी युवकों ने उन्हें पकड़कर खींच लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप लगाया कि उन्हें बंधक बनाकर लूट लिया और बंधुआ कला बाजार के पास हाईवे पर छोड़ दिया। इस बारे में सीओ सिटी शिवम मिश्र ने बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। व्यवसायी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि उन्हें पैसे कहां से मिले थे और सीसीटीवी फुटेज भी आरोप की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। फिर भी जांच की जा रही है। संवाद