फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Supply to mini canals stopped

बंद की चार प्रमुख रजबहों में जलापूर्ति

Wed, 22 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सिंचाई विभाग ने आजमगढ़ जिले को पानी देने के लिए सुल्तानपुर की चार प्रमुख रजबहों में जलापूर्ति रोक दी है। रजबहों में पानी बंद होने से 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में धान की रोपाई ठप हो गई है। धान की रोपाई बाधित होने से किसान परेशान हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले की जलापूर्ति बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग ने सुल्तानपुर की चार प्रमुख रजबहों में पानी बंद कर दिया है। धनपतगंज ब्लॉक के राम नगर रजबहा, डीह रहबहा, कूरेभार रजबहा समेत एक अन्य रजबहे की जलापूर्ति रुकने से 200 से अधिक गांव में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। धनपतगंज, कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में धान की रोपाई ठप हो गई है। सिंचाई विभाग के पक्षपातपूर्ण जलापूर्ति करने से स्थानीय किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन


सिंचाई अधिकारी किसानों को एक सप्ताह बाद पानी देने का भरोसा दे रहे हैं। ऐसे में खरीफ सत्र में धान की पैदावार प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं।
बॉक्स
इन ग्राम पंचायतों में बंद हुआ पानी
विंदेश्वरीगंज। चकटेरी, गदियाना, पूरे जोगिया, संझौवा, डोहिया, लकेहरा, हैंहनाखुर्द, तकियावां, पूरे शिवनंदन, देवरा, पूरे हनुमान दुबे, पूरे संगम दुबे, आछरपुर, पूरे सधई का पुरवा, पूरे शिवरतन का पुरवा, पूरे माधव का पुरवा, पूरे कालिका शुक्ल का पुरवा, पूरे लाल तिवारी का पुरवा, पूरे ठुन्नू का पुरवा, पूरे चेतसिंह का पुरवा, मझौवा, पूरे कल्पू का पुरवा, चितौरा, समरथपुर समेत कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय व कूरेभार ब्लॉक की 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में पानी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed