फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Supply not restored even after two days, 70 houses in darkness

Sultanpur News: दो दिन बाद भी बहाल नहीं हुई आपूर्ति, 70 घरों में अंधेरा

Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Supply not restored even after two days, 70 houses in darkness
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मंगलवार देर रात 1:30 बजे पारसपट्टी चौराहे के पास पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। जिससे दो खंभे टूट गए और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से आसपास आग लग गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से पारसपट्टी चौराहे व कस्बे के करीब 70 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बृहस्पतिवार को दिनभर बिजलीकर्मी खंभा बदलने व ट्रांसफार्मर लगाने में जुटे रहे। मोतिगरपुर उपकेंद्र के जेई रामशरण त्यागी ने बताया कि खंभे ठीक हो गए हैं। ट्रांसफार्मर नया लग गया है। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल जाएगी।
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे ठप रही लोलेपुर उपकेंद्र से आपूर्ति
भदैंया (सुल्तानपुर)। लोलेपुर उपकेंद्र की 33 हजार पावर लाइन में खराबी आने से साढ़े छह घंटे तक 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे से बिजली सप्लाई बंद हो गई। जानकारी के बाद पहुंचे बिजलीकर्मियों ने लाइन में फाल्ट ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या बाईपास के कमनगढ़ गोमती ओवर ब्रिज के बगल लाइन खराब पाई गई। जिसे कर्मियों ने रात करीब डेढ़ बजे खराबी को दूर कर आपूर्ति चालू की। लोलेपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि रात में अचानक 33 हजार पावर लाइन में खराबी आ गयी थी। मरम्मत के बाद रात में ही आपूर्ति चालू कर दी गई।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed