{"_id":"6a44fb961dc128287809761d","slug":"sultanpur-two-killed-eight-injured-after-lightning-strikes-at-two-locations-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बारिश के बीच दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो की मौत, आठ लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बारिश के बीच दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो की मौत, आठ लोग झुलसे
Wed, 01 Jul 2026 05:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:05 PM IST
सार
बारिश के बीच सुल्तानपुर जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो लोग झुलसे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बीच बुधवार को बिजली ने जिले में कहर बरपा दिया। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरी बिजली की चपेट में आने से वृद्धा व एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पहली घटना बंधुआ कला थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में हुई। यहां धान की रोपाई कर रहे मजदूर बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। हादसे में पियारी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयसिंह, चांदनी, मुस्कान, जाह्नवी, छत्रपाल, आदित्य, उदयराज और प्रानदेई झुलस गए। घायलों को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ककवादपुर गांव में हुई। यहां भैंस चराने गए जगन्नाथ पाल (65) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन