{"_id":"5888d9d44f1c1bbb7ecf5e61","slug":"sultanpur-took-oath-of-100-percent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पक्षपात के मतदान का लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पक्षपात के मतदान का लिया संकल्प
Amarujala Bureau
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बड़ी रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे बुधवार को पंत स्टेडियम इसी संकल्प से गूंज उठा। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को 27 फरवरी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
संकल्प के बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम, एसपी पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र व अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेषनाथ के नेतृत्व में शहर में रैली निकली।
विज्ञापन
रैली में शामिल शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, कोटेदार, रोजगार सेवक समेत सभी अधिकारी सुल्तानपुर ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान कराना है। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा लगा रहे थे। संचालन शिक्षक नेता रणवीर सिंह कर रहे थे। नारेबाजी करके 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे। मतदान जागरूकता की मेगा रैली शहर के नार्मल चौराहा, राहुल टॉकीज, बाधमंडी, शाहगंज, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, जिला अस्पताल, बस स्टेशन होते हुए पंत स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई।
मतदान जागरूकता की नारेबाजी एवं संकल्प से बुधवार को शहर गूंज उठा। इसके बाद डीएम ने मतदाता जागरूकता की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं आयोजनों में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। मेगा रैली में तकरीबन सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।