{"_id":"69f185eaee14881f9f0a423f","slug":"sultanpur-pradhan-s-complaint-proved-costly-youth-killed-with-sticks-and-axe-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, भ्रष्टाचार का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, भ्रष्टाचार का था मामला
Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM IST
सार
जैसे ही युवक भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुए युवक की हुई मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि भ्रष्टाचार की जांच कराने की रंजिश में मंगलवार शाम युवक पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भिटौरा निवासी 28 वर्षीय जसवंत सिंह शाम करीब सात बजे बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कराई जा रही जांच से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन