फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sultanpur news omprakash rajbhar

सुभासपा अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव : ओमप्रकाश

Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
sultanpur news omprakash rajbhar
कलेक्ट्रेट में ​शि​क्षिका को सम्मानित करते पंचायतीराज मंत्री।
सुल्तानपुर। प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि हम हमेशा अकेले ही चुनाव लड़ते आए हैं और अकेले ही लड़ेंगे। सुभासपा अकेले दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। कलेक्ट्रेट में सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने वजह साफ की।
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि समझौते (गठबंधन) में पंचायत चुनाव लड़ेेंगे तो कम सीटें मिलेंगी। इसमें पार्टी नेताओं को दिक्कत होगी। 5-10 साल मेहनत करने वाला कार्यकर्ता एमपी-एमएलए चुनाव नहीं लड़ सकता तो उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने सवाल उठाया। कहा कि वह जब भी विदेश जाते हैं तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। 60 साल उनकी सरकार थी। तब बेहतर विदेश नीति बनाई होती तो आज यह नौबत न आती।
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री ने भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान को उनका अपना व्यक्तिगत विचार बताया। कहा कि आंबेडकर बनने चले अखिलेश यादव झोला लेकर लौट गए। अब उनके जिम्मे कोई काम नहीं है। उन्हें सिर्फ ट्विटर व प्रेसवार्ता करके सिर्फ विरोध करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया पुरस्कृत
इसके पहले प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री का लखनऊ से प्रसारित लाइव कार्यक्रम को सुनने के बाद समर कैंप में अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों जफर अरमान, शिव बहादुर, नीलम, ज्ञानेश्वरी व अमर बहादुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका आकांक्षा शुक्ला, रीना सिंह, अजिता, मंजूलता राय व हरिप्रसाद को टैबलेट वितरित किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में संदीप सिंह, विजय प्रताप, अजय मिश्रा, वैभव सिंह व सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया।
चालू शिक्षा सत्र में बच्चों का अधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों सीमा श्रीवास्तव, राकेश, नीलम यादव, मुनेंद्र मिश्र व राम गोविंद को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा व कादीपुर विधायक राजेश गौतम, डीएम कुमार हर्ष समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिनिधि सम्मेलन में लिया हिस्सा
जिला पंचायत परिसर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में पंचायतीराज मंत्री ने हिस्सा लेते हुए कहा कि आज प्रदेश के सभी जिलों में जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें योग्य व धार्मिक शासक बताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, सभी विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


अधिवक्ता के परिजनों को बंधाया ढाढ़स
पिछले दिनों दुर्घटना में अधिवक्ता नवीन शुक्ला की मौत की सूचना पर पंचायतीराज मंत्री उनके घर बढ़ैयावीर पहुंचे। मृतक की पत्नी अमिता शुक्ला व अन्य परिजनों से बातचीत करके उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed