{"_id":"68910ab6c67a2d675509e09e","slug":"sultanpur-news-expressway-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138341-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत
Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
र्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के सारंगपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के सारंगपुर गांव के पास सोमवार सुबह आजमगढ़ जा रहे सेब से भरे ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे में सेब से भरा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गया। ट्रक के परखचे उड़ गए और उसमें लदा सारा सेब बिखर गया। उस ट्रक में सवार चालक व खलासी को हल्की चोटें आई हैं, दूसरा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
अलीगढ़ जिले के अकाराबाद निवासी हसीन (27) दिल्ली से ट्रक पर सेब लादकर खलासी तौसीब (17) निवासी शेरपुर, अनूपशहर, जिला बुलंदशहर के साथ आजमगढ़ जा रहे थे। दोनों सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में सारंगपुर गांव के पास से गुजरते समय अचानक पीछे से दूसरे ट्रक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेब से भरा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा।
हसीन व तौसीब को मामूली चोटें आईं। वहीं, दूसरी ट्रक के चालक छवि शेख (32) निवासी चादड़ा सूती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल व खलासी मुस्तफा (25) निवासी देवीपुर, सूती, जिला मुर्शिदाबाद बच गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह ने बताया कि पीछे से जा रहे ट्रक की रफ्तार तेज थी। घायल चालक व खलासी का प्राथमिक इलाज करवाया गया है। क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया गया है।