{"_id":"5745f2744f1c1bb515692d80","slug":"sultanpur-ahmedabad-express-s-engine-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉशिंग लाइन जाते समय अचानक सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन डिरेल हो गया। रेल ट्रैक से इंजन की पटरियां उतरने की जानकारी मिलते ही रेल महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक अप-डाउन ट्रैक बाधित रहा। इंजन को हटाने के लिए फैजाबाद से एआरटी मशीन मंगवाई गई। देर शाम तक इंजन को ट्रैक पर लाने की कोशिश जारी रही।
बुधवार की दोपहर करीब सवा एक बजे वॉशिंग लाइन जाते वक्त सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन लखनऊ नाका क्रॉसिंग के आगे अचानक डिरेल हो गया। इंजन के पहिए ट्रैक से उतर गए। इंजन के ड्राइवर ने फौरन घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। दूसरे इंजन को लगाकर बोगियों को वॉशिंग लाइन से ले जाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक अप और डाउन ट्रैक बाधित रहा। घटना की जानकारी फैजाबाद रेलवे विभाग के अधिकारियों को देकर वहां से एआरटी (एक्सीडेेंटल रिलीफ ट्रेन) मंगवाई गई।
विज्ञापन
देर शाम तक इंजन को रेल ट्रैक पर लाने की कोशिश जारी रही। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि इंजन के डिरेल होने से ट्रेनों के संचालन पर विशेष असर नहीं पड़ा है।