फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugarmill turbine shaft broken

चीनी मिल की टरबाइन का शाफ्ट टूटा, पेराई ठप 

Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sugarmill turbine shaft broken
गन्ना किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

किसान सहकारी चीनी मिल में रविवार को सुबह करीब पांच बजे टरबाइन का शाफ्ट टूट गया। शाफ्ट टूटने से मिल में गन्ना की पेराई ठप हो गई। पेराई बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मिल के यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। चीनी मिल के इंजीनियर और अन्य तकनीकी कर्मचारी टूटे शाफ्ट को बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं। देर शाम तक मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन



  जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को सुबह करीब पांच बजे अचानक मिल की टरबाइन का शाफ्ट टूट गया। शाफ्ट टूट जाने से चीनी मिल ठप हो गई। मिल कर्मियों ने इसकी जानकारी जीएम केपी शुक्ल को दी। सूचना पर पहुंचे जीएम ने मिल के इंजीनियरों और अन्य तकनीकी स्टाफ को शाफ्ट बदलने के लिए लगा दिया।
विज्ञापन


टूटे शाफ्ट को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शाफ्ट टूटने से गन्ने की पेराई बंद हो गई। गन्ना देने आए किसानों की परेशानी बढ़ गई। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। पेराई बंद होने से किसान परेशान है। देर शाम तक टरबाइन का टूटा शाफ्ट नहीं बदला जा सका था। इससे मिल में गन्ना की पेराई शुरू नहीं हो सकी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed