फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill repair incomplete, sugarcane crushing will start late

अधूरा पड़ा चीनी मिल का मेंटेनेंस कार्य, विलंब से शुरू होगी गन्ने की पेराई

Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill repair incomplete, sugarcane crushing will start late
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का मेंटीनेंस कार्य अधूरा पड़ा है। मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से 15 नवंबर तक गन्ने की पेराई शुरू होने में विलंब के आसार बढ़ गए हैं। पेराई शुरू होने में देरी होने पर किसान गन्ने की कटाई कराकर पिछेती गेहूं की बुआई नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में पिछले जून माह से मेंटेनेंस का कार्य शुरू हुआ था। मरम्मत कार्य में चीनी मिल के 151 कर्मचारी लगे हुए हैं। चीनी मिल प्रबंधन 15 नवंबर तक गन्ने की पेराई शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन

अभी तक मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा होने से निर्धारित तिथि तक पेराई नहीं शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं। विलंब से गन्ने की पेराई शुरू होने पर किसान गेहूं की बुआई कराने के लिए खेत खाली नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में पिछेती गेहूं की बुआई कराने में किसानों की परेशानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम रामजी सिंह ने बताया कि मिल का मरम्मत कार्य चल रहा है। इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि निर्धारित 15 नवंबर तक गन्ने की पेराई शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed