Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Success comes through hard work, discipline, and goal-setting: DM

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य से मिलेगी सफलता : डीएम

Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Success comes through hard work, discipline, and goal-setting: DM
अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र शुभारंभ पर विद्या​र्थियों को संबो​धित करते डीएम। स्रोत- कॉलेज
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निशुल्क कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ बुधवार को राणा प्रताप पीजी कॉलेज में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने किया। इस दौरान नीट, जेईई, यूपीएससी, एसएससी और पीसीएस जे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित 263 विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए गए। कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। डीएम ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी रखने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य के विकल्पों को तलाश सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय को और समृद्ध करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed