{"_id":"67a8f4cf398fe529e00006a3","slug":"students-will-do-workshop-with-new-equipment-in-iti-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127000-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आईटीआई में नए उपकरणों के साथ वर्कशॉप करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आईटीआई में नए उपकरणों के साथ वर्कशॉप करेंगे विद्यार्थी
Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई द्वार।
सुल्तानपुर। आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब नए उपकरणों के साथ वर्कशॉप में प्रशिक्षण लेने का मिलेगा। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल वेल्डर व अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नई तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मशीनों का बदलने व नए उपकरणों के लिए शासन की मंजूरी मिल चुकी है।
जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर में आधुनिक तकनीकी के आधार पर नई प्रयोगशालाओं व वर्कशॉप की मांग होती रही है। लंभुआ स्थित राजकीय आईटीआई में भी पुरानी मशीनों के भाग बदलने की डिमांड की जा रही थी। अलग-अलग कोर्सों की वर्कशॉप में उपयोग की जाने वाली मशीनें खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
नए उपकरण मिलने से अच्छी होगी वर्कशॉप
जीआईटीआई के प्रधानाचार्य आरएस यादव ने बताया कि संबंधित विषय के वर्कशॉप में बेसिक उपकरण पहले से उपलब्ध हैं। नई तकनीकी की मांग के आधार पर इलेक्ट्रिकल और अन्य कोर्स में नए उपकरण की आवश्यकता होती है। नए उपकरण के मिलने से वर्कशॉप की व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।