{"_id":"58a331b14f1c1b5833d8593e","slug":"students-make-indian-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार बच्चों ने बनाया भारत का मानव मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 हजार बच्चों ने बनाया भारत का मानव मानचित्र
Amarujala Bureau
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को सैंठा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में छात्र-छात्राओं ने भारत का मानव मानचित्र बनाया। मानव मानचित्र के जरिए लोगों को जागरूक किया। स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में 10 विद्यालयों के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर स्वीप के तहत प्रतिदिन अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सैंठा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवोदय के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद जीजीआईसी, मनीषी महिला महाविद्यालय, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज सहित 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परिसर में भारत का मानव मानचित्र बनाया।
विज्ञापन
भारत के मानचित्र के आकार में खड़े इन छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों के समक्ष संकल्प लिया कि वे अपने परिवारों के साथ ही आस-पास के लोगों को मतदान के के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम योगेश कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेंगे तो इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. ओपी मिश्र व बीएसए राजकुमार पंडित के साथ ही करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन