{"_id":"57c9b18b4f1c1bd4352cb272","slug":"strike-hampers-normal-functioning-of-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन और हड़ताल का शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन और हड़ताल का शुक्रवार
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
25 करोड़ का हुआ नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन कर्मचारी संगठनों की हड़ताल व धरने के नाम रहा। संगठनों की हड़ताल व धरने से दर्जन भर से अधिक कार्यालयों की व्यवस्था चरमरा गई। रेलवे, बैंक, डाक, बीएसएनएल, राजस्व समेत कई विभागों के कार्य प्रभावित रहे। हड़ताल में शामिल बैंकों से लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जिले में करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन भी प्रभावित हुआ है। इस दौरान कुछ कर्मचारी संगठनों ने रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया।
ट्रेड यूनियन व श्रम कानून संशोधन-बिल रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले की कई बैंक शाखाओं के कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते करीब 25 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक शाखाओं में संयुक्त हड़ताल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बैंक शाखाओं की बंदी की वजह से उपभोक्ताओं के धन की जमा और निकासी का कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा चेकों के क्लीयरेंस भी नहीं हो सके। जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व अरुण सिंह व आरसी शुक्ला ने किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री सुनील मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीडी तिवारी, आलोक सिंह, अशोक शुक्ला, डीके पाठक, प्रदीप, सत्येंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन