फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   storm and rain

आंधी-पानी से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
storm and rain
सुल्तानपुर। मंगलवार की शाम आई आंधी व बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आंधी व बारिश से करीब 50 पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। संयंत्रों में भी खराबी आने से अधिकांश जगहों पर रात भर आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। विद्युत वितरण मंडल ने रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कराते हुए बुधवार की शाम तक अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम आंधी के साथ हुई बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था तहस-नहस हो गई। उपकेंद्र समेत फीडर में खराबी आने, तार व पोल गिरने से शहर समेत अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। आंधी में विभिन्न खराबी से करीब 18 उपकेंद्र बंद हो गए। शहर के कुछ क्षेत्रों में आधी रात से विद्युत वितरण मंडल ने मरम्मत कार्य शुरू कराकर आपूर्ति बहाल करना शुरू किया।
विज्ञापन

सुबह तक शहर के अधिकांश मोहल्लों की आपूर्ति बहाल कर दी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। शाम तक चले मरम्मत कार्य से अधिकांश उपकेंद्रों व फीडरों की मुख्य लाइन बहाल कर दी गई। लो-वोल्टेज लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शाम तक जारी रहा। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने कहा कि आंधी से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गांव स्तर की लाइन का कार्य कहीं-कहीं चल रहा है। जल्द ही पूरी आपूर्ति दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed