{"_id":"685854c589dc17ddbf0813f4","slug":"stay-healthy-by-cycling-keep-yourself-healthy-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-135532-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साइकिलिंग कर बनाएं सेहत, रखें खुद को स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साइकिलिंग कर बनाएं सेहत, रखें खुद को स्वस्थ
Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम से साइकिल रैली निकालते खिलाड़ी।
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। साइकिलिंग से स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए साइकिल जागरूकता रैली निकाली। रैली स्टेडियम से दीवानी चौराहा, पर्यावरण पार्क, एमजीएस चौराहा होकर स्टेडियम पहुंची।
टेबल टेनिस की खेलो इंडिया प्रशिक्षक शमा बानो ने बताया कि साइकिल चलाकर सेहत सुधारी जा सकती है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। वॉलीबाॅल कोच प्रदीप यादव ने बताया कि रोजाना साइकिल चलाने से फिटनेस बढ़ती है। साइकिल चलाने पर तेज गति से कैलोरी खर्च होती है। शरीर के मोटापे को कम करके स्लिम और फिट रहने में मददगार है।
इस मौके पर पर टेबल टेनिस संघ सचिव मो. सईद, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी आरिफ नियाज़, हैंडबाॅल प्रशिक्षक अनुपम शुक्ला, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, आशा, राम नरेश, जीशान आदि मौजूद रहे।