{"_id":"6611981428fe603af30de254","slug":"statement-of-former-minister-recorded-in-court-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-111979-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व मंत्री का कोर्ट में दर्ज किया गया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व मंत्री का कोर्ट में दर्ज किया गया बयान
Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व मंत्री ओपी सिंह का शनिवार को बयान दर्ज किया गया। पूर्व मंत्री ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तिथि नियत की है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय के मुताबिक पूर्व मंत्री व सदर क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे ओपी सिंह के खिलाफ 16 जनवरी 2022 को मोतिगरपुर थाने में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने पूर्व मंत्री का बयान दर्ज करने के लिए छह अप्रैल की तिथि नियत की थी।
शनिवार को पूर्व मंत्री ओपी सिंह अपने अधिवक्ता संतोष पांडेय के साथ कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने पूर्व मंत्री का बयान दर्ज किया। बयान में उन्होंने अभियोजन पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए राजनीति से प्रेरित बताया। कोर्ट ने पूर्व मंत्री का बयान दर्ज करने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तिथि नियत कर दी है।