{"_id":"67b626ad66b25ce0350e1275","slug":"statement-not-recorded-in-the-case-against-the-home-minister-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1085323-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गृहमंत्री के खिलाफ केस में नहीं दर्ज हुआ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गृहमंत्री के खिलाफ केस में नहीं दर्ज हुआ बयान
Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मुकदमे में बुधवार को गवाह का बयान नहीं दर्ज हो पाया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की है। धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम खेलावन ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते दिनों कोर्ट में मुकदमा (परिवाद) दायर किया था।
आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थी। इस मामले में परिवादी राम खेलावन और जयसिंहपुर क्षेत्र के मैरी रंजीत गांव निवासी सुमन देवी का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है। बुधवार को मामला सुनवाई के लिए तय था, लेकिन एक अन्य गवाह का बयान नहीं दर्ज हो पाया। (संवाद)