फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stalled purchase of rice across the district

जिले भर में खाद्यान्न की उठान व धान खरीद ठप

Sat, 26 Dec 2015 11:11 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जिलों में तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों के खिलाफ अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने में दर्ज गैंगरेप का केस वापस लेने की मांग को लेकर जिले के विपणन अधिकारी शनिवार से कार्य बहिष्कार पर उतर आए।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार से विपणन केंद्रों से होने वाले खाद्यान्न उठान व धान खरीद का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे खाद्य विपणन अधिकारी संघ ने एडीएम को ज्ञापन सौंप फर्जी मुकदमा वापस करवाने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद सभी अधिकारी फैजाबाद में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात चार क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षकों के खिलाफ अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने में दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर शुरू हुए विरोध ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को जिले में तैनात खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर दिया।

कार्य बहिष्कार के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी तोषकर झा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे विपणन अधिकारी व निरीक्षकों ने एडीएम एसएन यादव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फैजाबाद रवाना हो गए।

ज्ञापन में दर्ज फर्जी मुकदमा वापस करने के साथ ही इसे दर्ज कराने वाले मिलर्स व उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विपिन कुमार, तेजभान सिंह सहित बड़ी संख्या में विपणन निरीक्षक मौजूद रहे।


कार्य बहिष्कार से जहां कोटेदारों को हो रहे खाद्यान्न उठान का काम पूरी तरह ठप हो गया है, वहीं विपणन केंद्रों पर सरकारी दर पर हो रही धान खरीद भी बंद है। खाद्यान्न का उठान नहीं होने से वितरण रोस्टर धराशायी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed