{"_id":"e345b5ae27ff57e0122b9f2a72a5c94b","slug":"ssp-and-pradhan-audio-clip-viral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बोले, बेताल नहीं जो हर जगह पहुंच जाऊं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बोले, बेताल नहीं जो हर जगह पहुंच जाऊं!
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं कोई बेताल नहीं हूं, जो हर जगह पहुंच जाऊं। तुम ही सपा में नेता नहीं हो। लखनऊ तक से फोन आते रहते हैं। जब प्रदेश की व्यवस्था नहीं बदल रही तो यहां की कैसे बदल जाएगी? ईश्वर पर भरोसा रखिए’। पांच साल पहले मारे गए कानूनगो रामकुमार की पत्नी कमला देवी ने एसपी विनय यादव से चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए मदद मांगी तो कुछ ऐसा ही जवाब उन्होंने दिया। दोनों की बातचीत का वायरल हुआ ऑडियो निष्पक्ष चुनाव पर ही सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
धनपतगंज ब्लॉक के वार्ड नंबर 22 से मझवारा ग्राम प्रधान कमला यादव जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। बीते नौ अक्तूबर को वहां चुनाव संपन्न हो गया है। उनका आरोप है कि वहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। कमला देवी का भाई संतोष यादव वार्ड नंबर 24 से प्रत्याशी है। मंगलवार को आयोजित दूसरे चरण में वहां चुनाव होना है। उस चुनाव को लेकर कमला देवी ने एसपी विनय यादव से फोन पर वार्ता कर वहां अधिक फोर्स मुहैया कराने की मांग की तो वे सीमित पुलिस फोर्स की दुहाई देते हुए हाथ खड़े करते नजर आए। एसपी ने कहा कि "पुलिस है, लेकिन यदि कोई दबा हो और कोई मजबूत हो तो क्या हो सकता है।
विज्ञापन
मैं कोई बेताल नहीं हो जाउंगा। तुम तो सपा की एक नेता हो, तुमसे बड़े-बड़े नेता हैं। लखनऊ से बार-बार फोन आ रहा है। जब प्रदेश में व्यवस्था नहीं बदल रही है तो यहां कैसे बदल जाएगी।" एसपी और ग्राम प्रधान के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने से पुलिस की सख्ती व चुनाव की निष्पक्षता पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन