{"_id":"69025a2a30bc0a8e4b05f150","slug":"sps-pro-and-co-absent-in-engineer-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-143446-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंजीनियर हत्याकांड में एसपी के पीआरओ व सीओ गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंजीनियर हत्याकांड में एसपी के पीआरओ व सीओ गैर हाजिर
Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में बुधवार को भी स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट संध्या चौधरी की अदालत में तलब किए गए गवाह गैर हाजिर रहे। इससे मामले की कार्यवाही बाधित रही।
अदालत ने मामले में पांच नवंबर के लिए तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह व एसपी के पीआरओ अरुण कुमार द्विवेदी को तलब किया है। कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।