{"_id":"6266e4908df46e5c411f2bcf","slug":"sports-sultanpur-news-lko627808086","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल किक बॉक्सिंग में मनोज ने झटका स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल किक बॉक्सिंग में मनोज ने झटका स्वर्ण पदक
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेता मनोज पटेल।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में केएनआईपीएसएस के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज कुमार पटेल ने एमडीयू रोहतक के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
19 से 23 अप्रैल के बीच हुई ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज कुमार पटेल ने प्रतिभाग किया था। मनोज ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, हरियाणा के खिलाड़ी को फाइनल राउंड में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। केएनआईपीएसएस के प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया चैंपियनशिप में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है।
मनोज पटेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय व संस्थान व का नाम रोशन किया है। उन्हें स्वर्ण पदक मिलने पर संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, प्रोफेसर सुशील सिंह, प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीरुद्दीन समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।