{"_id":"65a585455283a49318001527","slug":"sports-ministers-security-car-collides-with-bolero-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-8363-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेल मंत्री की सुरक्षा कार बोलेरो से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेल मंत्री की सुरक्षा कार बोलेरो से टकराई
Tue, 16 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर नरहरपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - संवाद
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जौनपुर से लखनऊ लौट रहे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव के काफिले में शामिल सुरक्षा कार को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। सुल्तानपुर में लंभुआ के पास हुए हादसे में कार तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने बोलेरो और कार को कब्जे में ले लिया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे जौनपुर से लखनऊ जा रहे खेल मंत्री का काफिला नरहरपुर के पास से गुजरा। तभी सामने से आ रही एक बोलेरो फोरलेन के कट से अचानक पुराने हाईवे की ओर मुड़ गई। इससे मंत्री के काफिले की कार के अगले हिस्से से बोलेरो का पिछला हिस्सा टकरा गया। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा होते ही सभी लोग बाहर आ गए और सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री की कार को घेर लिया। इस बीच वहां पर स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा भी पहुंच गए।
पुलिस टीम ने बोलेरो और क्षतिग्रस्त कार को थाने में पहुंचाया। इसके बाद विधायक सीताराम वर्मा भी मंत्री के काफिले के साथ ही आगे के लिए रवाना हो गए। इस हादसे की वजह से करीब 15 मिनट तक हाईवे पर भीड़ जमा रही।