फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Spoiled gram dal and gram flour worth Rs 18 lakh seized

Sultanpur News: 18 लाख रुपये की खराब चना दाल व बेसन जब्त

Sun, 12 Oct 2025 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Spoiled gram dal and gram flour worth Rs 18 lakh seized
कामतागंज की एक दुकान पर नमूना संकलित करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : कामतागंज की एक दुकान पर नमूना संकलित करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
सुल्तानपुर। त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया है। शनिवार को अयोध्या मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य वीके सिंह के नेतृत्व में लंभुआ के कामतागंज बाजार में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर आठ वस्तुओं के नमूने लिए गए। एक मिठाई की दुकान पर खराब पाए जाने पर नौ किलोग्राम काजू नष्ट कराया गया। इसके अलावा शुक्रवार को 17 किलोग्राम बर्फी, 20 किलोग्राम कलाकंद, 32 किलोग्राम डोडा बर्फी,49 किलोग्राम छेना मिठाई व 118 किलोग्राम गाय का दूध नष्ट कराया गया। वहीं, शहर में छापे के दौरान 256.48 क्विंटल चना की दाल व 49. 8 क्विंटल बेसन खराब पाए जाने पर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 18,45,160 रुपये है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अजीत कुमार ने बताया कि त्योहारों तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed