फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Speeding car overturns on Purvanchal Expressway, five injured

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पांच घायल

Fri, 06 Sep 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns on Purvanchal Expressway, five injured
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पीरोसरैया गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह बिहार जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बेकाबू कार पलटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



आगरा के नगला बेनी प्रसाद घड़ीनगर निवासी बृजमोहन बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से बिहार जा रहे थे। वह कार स्वयं चला रहे थे। उनके साथ कार पर उनके परिवार के ही रिंकू, अर्नव, ध्रुव, रिंसी बैठे थे। कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। सुबह करीब 11:15 बजे उनकी कार पीरोसरैया गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह पलटने के बाद सीधे डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर सेफ्टी रिंग लगाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed