फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Some math questions confused me

Sultanpur News: गणित के कुछ सवालों ने उलझाया

Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Some math questions confused me
छात्रों की चेकिंग करते ​शिक्षक
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल में गणित की परीक्षा हुई। केंद्र पर परीक्षा देकर निकले छात्राें ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुरूप आया था। कुछ सवाल आसान थे, हालांकि कुछ प्रश्नों ने काफी उलझाया। अधिकतर बच्चों ने अच्छे नंबर की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


जिले में 127 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इंटर कॉलेज नटौली में परीक्षा देकर निकली 10 की छात्रा सुमन ने बताया कि गणित के पेपर की जिस तरीके से तैयारी की थी, उसी तरह से पेपर आया है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके 70 में से 60 नंबर पेपर में आ जाएंगे। अंशिका साहू ने बताया कि पेपर देने जब आई थीं, उन्हें काफी डर लग रहा था। जैसे ही उन्होंने पेपर खोल कर देखा तो उनका सारा डर निकल गया। जिस तरीके स्कूल में तैयारी कराई गई थी, उसी के अनुसार पूरा पेपर रहा। खुशबुन निशा ने कहा कि कुछ प्रश्नों में वह काफी देर तक उलझी रहीं। उन्हें उम्मीद है कि 50 से 60 नंबर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1697 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
पहली पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 28561 के सापेक्ष 1697 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 26864 ने परीक्षा दी। इंटर में व्यवसायिक अध्ययन में पंजीकृत 626 के सापेक्ष 599 ने परीक्षा दी और 27 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर के नागरिक शास्त्र में पंजीकृत 7508 के सापेक्ष 6989 ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 519 ने परीक्षा नहीं दी। वाणिज्य ऑटोमोबाइल में पंजीकृत 275 के सापेक्ष 256 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 19 ने किनारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed