{"_id":"67c9e9e0600cc4d69d092986","slug":"some-leaders-teach-hatred-rajbhar-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128384-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत की बात सिखाते हैं कुछ लीडर : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफरत की बात सिखाते हैं कुछ लीडर : राजभर
Fri, 07 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर से सटे रानीगंज स्थित लॉन में आयोजित रैली में पंचायतीराज मंत्री का स्वागत करते सुभासपा जिला
अमहट (सुल्तानपुर)। यदि मुस्लिम लीडर अपनी कम्युनिटी के विकास, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देते, तो हालात बेहतर होते, लेकिन ये लोग सिर्फ नफरत की बातें सिखाते हैं। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को शहर से सटे रानीगंज स्थित मैरिज लान में रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रानीगंज स्थित मैरिज लॉन में रैली का आयोजन किया गया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बारा समाज के उत्थान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लीडर सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। आजादी के समय सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों की भागीदारी 38 प्रतिशत थी, जो अब बेहद कम हो गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जातिगत जनगणना होगी।
उन्होंने सकारात्मक बदलाव की ओर भी इशारा किया और कहा कि एनडीए सरकार में 51 मुस्लिम युवाओं ने आईएएस परीक्षा पास की है। इस दौरान संंगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने पंचायती राज मंत्री का स्वागत किया।