फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Social worker Chandrashekhar Shukla passes away, mourning

Sultanpur News: समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल का निधन, शोक

Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Social worker Chandrashekhar Shukla passes away, mourning
चंद्रशेखर शुक्ल। (फाइल फोटो)
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। समाजसेवी चंद्र शेखर शुक्ल बेबी भइया (63) का बुधवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर शुक्ल की राजनीति में भी अच्छी पैठ थी। उन्होंने 2005 में राजनीति में प्रवेश किया। अपने भाई डॉ. सीबी शुक्ला को निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनवाया। 2009 में समाजवादी पार्टी से ठाणे लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2015 में उनकी पत्नी मंजू शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख बनीं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2021 में उनके पुत्र राहुल चंद्र शेखर शुक्ल भाजपा से जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख बने। उनके निधन से बड़े भाई सीबी शुक्ला, बड़े बेटे प्रभाकर शुक्ला रिंकू, प्रशांत सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, कादीपुर में बार एसोसिएशन कादीपुर की तरफ से हुई शोक सभा में बार के अध्यक्ष दिनेश प्रताप शुक्ल ने कहा कि वे गरीबों के सच्चे हितैषी थे। पूर्व अध्यक्ष जय शंकर तिवारी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, एसडीएम न्यायिक करन सिंह चौहान, बार के सचिव अखिलेश उपाध्याय, केके तिवारी, विजय शंकर पांडेय, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवा में निभाई अग्रणी भूमिका
बेबी भइया ने लोकाधिकार सेवा समिति के माध्यम से गरीब बेटियों के विवाह, कंबल वितरण, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण और रक्तदान शिविर जैसे कार्य किए। रामलीला उत्सव समिति बनाकर भव्य रामलीला मंचन कराया। जिला कारागार में राम कथा का आयोजन किया।

सभा कर दी समाजसेवी को श्रद्धांजलि
वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल उर्फ बेबी भैया के मुंबई में निधन होने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को शहर से सटे दुर्गा देवी मंदिर लोहरामऊ में ब्राह्मण समाज की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी, भवानी प्रसाद मिश्र बंगाली, योगेश तिवारी, मनोज शुक्ल, सत्य नारायण पांडेय, अरविंद पांडेय, पदुमनाथ तिवारी, चंद्रभान मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed