{"_id":"604b99898ebc3e591d0130b8","slug":"so-dostpur-suspended-for-negligence-in-rape-case-sultanpur-news-lko5692151200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में लापरवाही पर एसओ दोस्तपुर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में लापरवाही पर एसओ दोस्तपुर निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के आरोपों के मामले में एसपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोस्तपुर एसओ को निलंबित कर दिया है।
गत बुधवार को पीड़िता ने लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश करते हुए एसओ पर गंभीर आरोप लगाए थे।
दोस्तपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती छह जनवरी को घर में सो रही थी। रामपुर अहेथा थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर निवासी राजू वर्मा और अजय वहां पहुंच गए।
आरोप है कि राजू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने राजू को पकड़कर यूपी 112 को सौंप दिया था। अजय भाग निकला।
सात जनवरी को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजू और अजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसका 164 का बयान दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि एसओ दोस्तपुर यादवेंद्र बहादुर पाल ने राजू को थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया था, जिसके बाद से आरोपी उसे धमकी दे रहे थे।
बुधवार को पीड़िता ने लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसकी सूचना जिले में पहुंची तो पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए थे। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने एसओ दोस्तपुर की भूमिका की जांच एएसपी विपुल श्रीवास्तव को सौंपी थी। शुक्रवार को एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने एसओ दोस्तपुर यादवेंद्र बहादुर को निलंबित करते हुए पीआरओ रहे प्रद्युम्न कुमार सिंह को एसओ की जिम्मेदारी सौंपी है।