{"_id":"571bb8994f1c1bfa248b4caf","slug":"smriti-will-come-amethi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमेठी आएंगी स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमेठी आएंगी स्मृति
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्मृति
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी रविवार को अमेठी पहुंचेंगी। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं केंद्रीय मंत्री जगदीशपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद देर शाम दिल्ली लौट जाएंगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के तत्काल बाद रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी अमेठी पहुंच रही हैं। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं स्मृति सुबह 10:00 बजे हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचेंगी।
यहां से सड़क मार्ग से वे दोपहर 12:00 बजे जगदीशपुर स्थित बीएचईएल गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। वहां के बाद वे बीएचईएल के खेल मैदान में 12:15 बजे से 12:45 बजे तक स्मृति महिला सशक्तिकरण योजना के तहत अमेठी संसदीय क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
1:30 बजे स्मृति का काफिला बाजार शुकुल ब्लॉक के गांव मकदूमपुर के लिए निकलेगा। 2:10 बजे यहां पहुंचकर केंद्रीय मंत्री सबसे पहले संसदीय क्षेत्र के अग्निपीड़ितों को राहत किट से लदे वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना करेंगी।
2:20 पर संसदीय क्षेत्र के चयनित उत्कृष्ट किसानों एवं प्रमुख ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर ग्रामोदय से भारत उदय योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली मन की बात सुनने के लिए रेडियो वितरित करेंगी।
2:45 बजे यहीं पर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।