फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   smart phone

बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
smart phone
सुल्तानपुर। बोर्ड परीक्षा टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण में बाधक बन गई है। तमाम कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा होने और उसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा प्रशासन के लोगों की ड्यूटी लगे होने की वजह से वितरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। बोर्ड परीक्षा के बाद टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन ने मेधावी बच्चों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने का निर्देश दिया था। शासन की मंशा थी कि टैबलेट व स्मार्ट फोन के जरिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास लेने, देश-दुनिया की ताजा तरीन खबरों से रूबरू होने व ऑनलाइन गतिविधि से जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। विधानसभा निर्वाचन के पूर्व जिले के लगभग 90 चयनित विद्यार्थियों के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन भेजा गया था। विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने की वजह से वितरण पर ब्रेक लग गया था। टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। पहले चरण में आचार्य चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 63 बच्चों को टैबलेट वितरित किया गया है। शेष विद्यार्थी टैबलेट व स्मार्ट फोन मिलने की आस निहार रहे हैं। कई विद्यालयों के प्रबंधतंत्र की ओर से वितरण की संभावित तिथियां पता की जा रही हैं।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि टैबलेट व स्मार्ट फोन के वितरण की शुरुआत हो चुकी है लेकिन बोर्ड परीक्षा की वजह से इसमें बाधा आ रही है। तमाम अधिकारियों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा के पर्यवेक्षण में लगी है। साथ ही कई विद्यालय सेंटर बने हुए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि युवाओं को तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण की शुरुआत हो चुकी है लेकिन इसकी रफ्तार पर बोर्ड परीक्षा की वजह से ब्रेक लगा है। बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। उसके बाद कॉलेजों में सामग्रियां भेजकर वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेंगे स्मार्ट फोन व टैबलेट
उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत तथा उत्तर प्रदेश स्किल डवलपमेंट मिशन में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएशन, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, टेक्निकल एजुुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर, एग्रीकल्चर एजुकेशन एंड रिसर्च, एनीमल हसबैंड्री डिपार्टमेंट में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed