{"_id":"577547d74f1c1b747179a805","slug":"sitaram-verma-leave-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बसपा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बसपा छोड़ी
Amarujala Bureau
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कान्फ्रेंस में की घोषणा
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा ने बृहस्पतिवार को बसपा छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी दलालों की पार्टी है। बसपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का महत्व नहीं है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन की बात कही।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बसपा की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की। बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी में दलालों का बोलबाला है।
विज्ञापन
निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। बसपा के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने के कारण उन पर तीन मुकदमे भी दर्ज हुए जबकि इसके पहले तक उनका पूरा जीवन बेदाग रहा। बसपा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने के बावजूद उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन