{"_id":"0c17965b691566875f0f05216be0557d","slug":"short-circuit-in-bakery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से बेकरी राख, 20 लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से बेकरी राख, 20 लाख की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज कस्बे के सब्जी मंडी मार्ग पर स्थित बेकरी की दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना दुकान मालिक, स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बावजूद फायर विभाग कर्मी घंटों बाद तब पहुंचे जब लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग से बीस हजार की नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान राख हो गया।
स्थानीय कस्बे के कटरा लालगंज निवासी आलोक अग्रवाल की सब्जी मंडी मार्ग पर बेकरी की दुकान है। वह बाहर से सामान मंगाकर बेचते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे आलोक की दुकान से सटे मकानों में रहने वाले लोगों को वहां से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना आलोक को देने के साथ ही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे आलोक ने दुकान का शटर खोल पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
लोग जब तक आग पर काबू पाते, बीस हजार रुपये की नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे विलंब से तब मौके पर पहुंची, जब लोग आग पर काबू पा चुके थे। फायर कर्मियों के विलंब से पहुंचने से नाराज व्यापारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।