फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shivalaya echoed with the chants of Harhar Mahadev

Sultanpur News: हरहर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 30 Jul 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the chants of Harhar Mahadev
सुल्तानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिर हरहर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शहर व ग्रामीण इलाकों के शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं व युवतियों ने मनोकामना पूरी करने के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखा। सीताकुंड घाट पर रुद्राभिषेक कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन



मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा रहती है। इसी मान्यता के आधार पर सावन के दूसरे सोमवार को महिलाओं व युवतियों ने निर्जल व्रत रखा। दिनभर शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शहर की अधिकांश महिलाओं व युवतियों ने सीताकुंड घाट पर स्थित विवेकानंद हाल में हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय से रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन



शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष, शाहगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर व रामलीला परिसर में स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, दूध व शहद से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से शाम तक सभी शिवालयों पर पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान शिव के जयकारों से सभी शिवालय गूंज उठे। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। सूरापुर कस्बे के भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का भीड़ जुटने लगी। हरहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व
शहर के शाहगंज चौराहे स्थित लाला बैजूसाव मंदिर के पुजारी व कथा व्यास बृजेशाचार्य महराज ने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। कष्टों के निवारण और दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप को रामबाण माना गया है। सावन के दौरान भगवान विष्णु शयन में होते हैं। इसलिए भगवान शिव ही सृष्टि के संचालक होते हैं।



मौलेश्वरनाथ महादेवन मंदिर में जुटे भक्त
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मिझूटी स्थित बाबा मौलेश्वरनाथ महादेवन मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। भीड़ के चलते भक्तों ने लाइन लगाकर भोलेनाथ को जल चढ़ाया। मंदिर के पुजारी बाबा सीताराम ने बताया कि सावन के सोमवार व शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। वहीं, वल्लीपुर के जंगलीनाथन शिव मंदिर व समरथपुर स्थित शिवालय पर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के सेवक बाबा अर्जुन देव शुक्ल ने बताया कि सुबह से सैकड़ों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।





बाबा जनवारीनाथ में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सैतापुर सराय गांव में स्थित प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक भोर में तीन बजे से शुरू हो गया। दिन चढ़ते ही भक्तों की भीड़ बढ़ गई। परिसर में मौजूद प्रसाद व फूलमाला की दुकानों से सामग्री खरीद कर भक्तों ने बाबा जनवारीनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक के साथ ही शहद, दही, भस्म आदि सामग्री से पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा ट्रस्ट के आशीष बरनवाल, राजकुमार अग्रहरि, संतोष पांडेय, अभिषेक साहू, शिवम बरनवाल, प्रमोद मिश्र, रमा शंकर मिश्र आदि डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed