फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shiksha mitra protest against system

शिक्षामित्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी  

Fri, 28 Jul 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 28 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Shiksha mitra protest against system
सरकार विरोधी नारे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक शिक्षामित्र संघ एवं आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरने के तीसरे दिन शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मानकर रोजगार की स्थाई व्यवस्था नहीं करती, धरना जारी रहेगा। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि समायोजन रद होने से हम सभी के समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा को हम लोगों की मजबूरियों को समझते हुए स्थाई व्यवस्था देनी चाहिए। धरने के बाद शिक्षामित्र तिकोनिया पार्क से पैदल मार्च करते हुए बस स्टेशन, गोलाघाट तिराहा होते हुए दीवानी चौराहा के निकट स्थित शहर विधायक सूर्यभान सिंह के आवास पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षामित्रों ने विधायक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदीप यादव, सुतीक्ष्ण तिवारी, जगध्यान यादव, धीरेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, राकेश मिश्र, प्रयागदत्त तिवारी, राम प्रसाद मिश्र, प्रमोद दुबे, अर्धेंदु सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।       
विज्ञापन

     

विधानसभा का घेराव स्थगित      
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कार्य समिति के आह्वान पर 31 जुलाई को 19 सूत्री मांगों को लेकर होने वाला विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री के आश्वासन पर घेराव कार्यक्रम स्थगित किया गया है। 31 जुलाई को बीएसए के माध्यम से ज्ञापन सीएम को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed