फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shared the experiences of the days of partition

Sultanpur News: विभाजन के दिनाें के अनुभवों को किया साझा

Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shared the experiences of the days of partition
सुल्तानपुर के विभाजन विभी​​षिका कार्यक्रम में शामिल अ​धिकारी व पदा​धिकारी।
सुल्तानपुर। आजादी के बाद देश के बंटवारे का दर्द झेल चुके सिख परिवारों से मिलकर डीएम ने उनकी परेशानी साझा की। बातचीत में सिख परिवारों की यादें फिर ताजा हो गईं। विभाजन की विभीषिका पर सोमवार की सुबह गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कोर ने मत्था टेकने के बाद लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सुबह गुरुद्वारा पहुंचने पर डीएम का सिख परिवार के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्मृति केंद्र व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में लोगों को बंटवारे के समय के हालात दिखाए गए। लोगों से मुलाकात के दौरान डीएम ने अपने परिवार के विस्थापन का दर्द भी लोगों से साझा किया। कहा कि उनके नाना-नानी भी बंटवारे के बाद पाक छोड़कर चले आए थे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नपा चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, सरदार बल्देव सिंह, जगजीत सिंह छंगू, सुदीपपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभाजन की विभीषिका पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में चल रही प्रदर्शनी का डीएम ने जायजा लिया। आयोजित गोष्ठी में लोगों ने अपने विचार रखे। लेखक राज खन्ना ने आजादी के बाद देश के हुए बंटवारे विस्थापितों की ओर से झेले गए दर्द के बारे में चर्चा की। कहा कि जिले में भी कई सिख परिवार बंटवारे में पाकिस्तान छोड़कर पहुंचे थे। पहुंचने पर विस्थापितों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। विभाजन की हिंसा व घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली थी। यह दिन हमें वैमनस्य और दुर्भवना के जहर को खत्म कर शांति प्रेम मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद गोष्ठी में हिस्सा लिया। विभाजन से पीड़ित गुरचरण सिंह बग्गा, गुरुदेव सिंह कलेर, स्वर्ण सिंह, कल्याण सिंह, कीरत सिंह, गुरबचन सिंह चावला, लाभा कौर, अमरीक सिंह अरोड़ा, हरबंस कौर एवं प्रीतम कौर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारत के विभाजन का दर्द भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि लोगाें को सरकार ने सहायता व सम्मान भी दिया। इसके पहले शाम को भाजपा ने तिकोनिया पार्क से मौन जुुलूस निकाला।

जुलूस शहर के चौक, जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों से गुजरता हुआ पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समाप्त हुआ। इसके पहले झंडा रोहण कर भाजपाइयों ने राष्ट्रगान किया। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, ओमप्रकाश पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, रणजीत कुमार, सीताशरण त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed