फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shamsher has been involved in animal smuggling for seven years, has links with neighboring districts

Sultanpur News: सात साल से पशु तस्करी में लिप्त है शमशेर, पड़ोसी जिलों से जुड़े हैं तार

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shamsher has been involved in animal smuggling for seven years, has links with neighboring districts
सुल्तानपुर। अंबेडकरनगर के मालीपुर के झारखंडी बाबा तिराहे के पास बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार जिले के कादीपुर के मझगवा निवासी 10 हजार का इनामी शमशेर करीब सात साल से पशु तस्करी में लिप्त है। उसके तार सुल्तानपुर के अलावा अंबेडकरनगर और जौनपुर से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

अखंडनगर के राहुलनगर के पास 15 मई 2018 को तत्कालीन उप निरीक्षक महेंद्र व अन्य पुलिस कर्मी गश्त पर थे। इसी बीच नेमपुर घाट से राहुलनगर बाजार जा रही एक सफेद रंग की पिकअप को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने मो. शमशेर निवासी मझगवां, घोसियाना, कादीपुर व मो. भक्कू निवासी ढड़वारे खुर्द, शाहगंज जौनपुर को गिरफ्तार किया। पिकअप से पांच बछड़े व दो गायें मिली थीं।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया था कि पशुओं को शाहगंज जौनपुर ले जा रहे थे। कादीपुर सीओ विनय गौतम ने शमशेर व उसके साथियों के खिलाफ अखंडनगर थाने में केस दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed